वेलिंगटन, मार्च 8 -- न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहु ने रविवार को महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 35 साल की ली ने 15 साल के अपने करियर में 103 मैच में 125 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से महिला एकदिवसीय क्रिकेट में रिकॉर्ड है। ली तहूहू ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद चार महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा ली। पिछले साल के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच था। ली ने विश्व कप में 36 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है। वह एकदिवसीय विश्व कप की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी बयान में ली ने कहा, '' एकदिवस...