न्यूजीलैंड की टीम को सस्ते में किया ढेर, भारत के 3 तेज गेंदबाजों ने मिलकर किए 9 शिकार
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- India vs New Zealand 1st ODI मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और मेजबान न्यूजीलैंड को 185 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के सामने मैच जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है। भारत के पास सीरीज में 1-0 से आगे जाने का अच्छा मौका है। इस मैच में भारत के तीन तेज गेंदबाजों ने मिलकर कहर बरपाया। अर्शदीप सिंह को चार विकेट मिले, जबकि गुरनूर बराड़ 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए। भारत के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा, जब अर्शदीप सिंह ने कीवी ओपनर विल यंग को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.