न्यूजीलैंड का वो प्लेयर, जो इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अचानक हीरो से विलेन बन गया
नई दिल्ली, फरवरी 28 -- न्यूजीलैंड की टीम के लिए शुक्रवार की रात शानदार गुजर रही थी। कीवी टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट मिलने ही वाला था, लेकिन अचानक मैच में मोड़ आया और फिर सब चौपट हो गया। जो खिलाड़ी 17वें ओवर तक न्यूजीलैंड की टीम का हीरो बना हुआ था, वह खिलाड़ी अचानक से विलेन बन गया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड उस खिलाड़ी ने पक्का कर लिया था, लेकिन 6 गेंदों में पूरे मैच का संदर्भ ही बदल गया और आखिर में इंग्लैंड की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ग्लेन फिलिप्स हैं। ग्लेन फिलिप्स ने पहले तो न्यूजीलैंड के लिए इस अहम मैच में सबसे बड़ी पारी खेली और इंग्लैंड के स्पिनरों को संभलकर खेला और रन भी बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली, जो मैच की सबसे बड़ी निजी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.