सहरसा, मार्च 14 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। 15 मार्च को सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित होने वाले संत लक्ष्मीनाथ गोसाई महोत्सव में देश के प्रसिद्ध युवा संगीतकार सिद्धार्थ बनर्जी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कला प्रेमियों और संगीत रसिकों के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है। सिद्धार्थ बनर्जी अपनी अनूठी वादन शैली और सिद्धवीणा के मधुर सुरों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस महोत्सव के मंच से सिद्धार्थ बनर्जी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वे बनारस घराने की परंपरा से जुड़े कलाकार हैं और कम समय में अपनी कला के दम पर संगीत जगत में अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी सिद्धवीणा की प्रस्तुति श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई से रूबरू कराती है। पंडित सिद्धार्थ बनर्जी ने अपनी क...