बांका, मई 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिले के शंभूगंज, फुल्लीडुमर एवं बेलहर प्रखंड में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। जहां एक ओर इसे विकास, रोजगार और बिजली उत्पादन के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग इसके संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा या अभिशाप। यह भी पढ़ें- न्यूक्लियर पावर प्लांट क्षेत्रीय लोगों के लिये वरदान या अभिशाप : दुष्प्रभाव को लेकर चिंताएनटीपीसी का प्रस्ताव जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी द्वारा इस क्षेत्र में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से 700 मेगावाट क्षमता के दो यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसी सिलसिले में कंपनी की दो सदस्यीय टीम ने तीन दिनों तक इलाके ...