पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में न्यूक्लियर एनालिटिकल टेक्निक विषय पर कार्यक्रम हुआ। प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेश पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. मनीष चंद ने विद्यार्थियों को परमाणु एवं नाभिकीय विज्ञान के विकास की पूरी यात्रा को विस्तार से समझाया। इस दौरान डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. अमन वर्मा, डॉ. ललित सिंह, डॉ. दीपक दुर्गापाल, डॉ. पूरन सिंह मेहरा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेश विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...