मधुबनी, फरवरी 26 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि।उच्चैठ भगवती मंदिर न्यास समिति गठन का मामला सदन में जा पहुंचा। संबन्धित मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे संज्ञान में लेने की बात कही। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने इस संबन्ध में सदन को बताया कि राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पास 11 नम्बर 2024 से सूची अनुमोदन के लिए मामला लंबित है। न्यास समिति का गठन नहीं हाने से उच्चैठ का विकास ठप है तथा वहां के पंडा की मनमानी से श्रद्धालुओं को फजीहज झेलनी पर रही है। लाखों की वार्षिक आमदनी का कोई लेखाजोखा नहीं है। इससे सरकार की राजस्व की हानी हो रही है। उन्होने कहा कि जबतक न्यास समिति का गठन नहीं होगा तबतक मंदिर का विकास नहीं हो पाएगा। एमएलसी ने सदन को बताया कि 7 मार्च 2024 को न्यास समिति गठन के लिए निर्देश के बाद अनुमंडल प्रशासन ने 11 नवम्बर 2024 को समिति गठन कर ...