रांची, अप्रैल 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची पहाड़ी मंदिर जनसंपर्क समिति ने  झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की अधिसूचना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका हाईकोर्ट के समक्ष विचाराधीन है।  समिति ने कहा कि मंदिर के प्रशासन एवं प्रबंधन से संबंधित किसी भी निर्णय में विधिक प्रक्रिया का पालन जरूरी है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने कहा कि मंदिर समिति सदैव कानून एवं न्यायपालिका का सम्मान करती रही है। कहा है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन रहने के बावजूद यदि किसी प्रकार उससे जबरन प्रभार लेने अथवा प्रशासनिक हस्तक्षेप का प्रयास किया गया तो समिति अपने अधिकारों एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए सभी वैधानिक एवं लोकतांत्रिक उपाय अपनाने के लिए बाध्य होगी। समिति ने कहा कि झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की जारी अधिसूचना में विका...