मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। मड़िहान के गुरुदेव नगर आश्रम में जिला जज अरविन्द कुमार मिश्र ने गरीब, असहाय और वृद्धजनों में कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर करुणा, श्रद्धा और मानवीय संवेदना से सराबोर नजर आया। आश्रम के मलिकार बाबा रहबर दर्शनानंद ने जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा का स्वागत किए। कंबल वितरण कार्यक्रम गढ़वा घाट के स्वामी शरणानंद महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि न्याय केवल अदालत के फैसलों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा में भी जीवित रहता है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित नहीं होगा, हमारी जिम्मेदारी अधूरी ही रहेगी। कार्यक्रम में सीजेएम राहुल कुमार, सीनियर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सहित आश्रम के अनुयायी ब्रह्म विद्यानंद, विशाल सेवानंद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.