मैनपुरी, फरवरी 17 -- ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विधिक सेवाओं से परचित कराने और उन्हें अधिकारों की जानकारी देने के लिए न्याय रथ ग्रामीणों के बीच पहुंचेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने ये रथ मैनपुरी विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराया है। मंगलवार को प्राधिकरण सचिव प्रीती गिरी ने न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में न्याय रथ को ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने न्याय रथ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि इस रथ के माध्यम से जरूरतमंदों तक न्याय की पहुंच होगी। कानूनी जानकारियों, विधिक सेवाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए न्याय रथ मैनपुरी को मिला है। इसका उद्देश्य कानून से अनजान ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों से अवगत कराना है। ये बहुउद्देशीय वाहन अन्य कार्यों में भी प्रयोग किया जाएगा। 22 फरवरी को मैनपुरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.