हाथरस, मार्च 11 -- कानूनी जानकारियों और विधिक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, हाथरस को एक विशेष बहुउपयोगी विधिक सेवा वाहन (न्याय रथ) उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस, विनय कुमार तृतीय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस, विनय कुमार-प्प्प् द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त वाहन जनपद हाथरस के प्रत्येक शहर तहसील ब्लॉक एवं गॉव गॉव में जाकर पराविधिक स्वयं सेवको के माध्यम से जन जन को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से जागरूक करेगा जिससे कोई भी व्यक्ति नानकरी के अभाव में न्याय पाने से बंचित न रह जाये । सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस, अनुु चौध...