मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। असिया हाट पर रविवार को आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में महा जंगलराज चल रहा है। चोरनियां गोलीकांड में मृत जगतवीर राय के परिजन को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे चैन से नहीं बैठेंगे। कहा कि एसएसपी व डीआईजी से न्याय की उम्मीद है। उन्होंने हत्यारोपित की गिरफ्तारी, मामले की स्पीडी ट्रायल, पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। युवा नेता प्रभात किरण ने सभी लोगों को एकजुट होकर न्याय के लिए लड़ाई लड़ने की अपील की। जब तक न्याय नहीं मिलेगा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लालबाबू सहनी, सुनील राय, पूर्व जिला पार्षद हरिवंश राय, फूलबाबू राय, चंदन यादव, दीनबंधु क्रांतिकारी, रामउदगार राय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.