रुडकी, जनवरी 7 -- पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस पर लग रहे ''राजनीति'' के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस कोई राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि प्रदेश की एक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रही है। उक्त बात ढडेरा में आयोजित न्याय यात्रा के दौरान कही। रुड़की के समीप ढडेरा के अशोक नगर में बुधवार शाम अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस द्वारा न्याय यात्रा निकाली गईं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा सत्ता पक्ष द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। कहा कि क्या एक पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और ''वीआईपी'' का नाम उजागर करने की मांग करना राजनीति है? अगर यह राजनीति है, तो ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.