जौनपुर, जनवरी 15 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व.आरपी यादव की स्मृति में उनके पैतृक गांव सफीपुर में बुधवार को विधिक साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि लोगों को न्याय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए गांव गांव विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। न्यायालय और सरकार लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन प्रसाद यादव ने लोगों को सुलभ और सरल न्याय दिलाने के बारे में न्यायपालिका की व्यवस्था के बारे में बताया। कहा कि लोक अदालत में ऐसी तमाम सुविधाएं पुराने मामलों के निस्तारण में मिलती है। अगर कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में अपना वकील नहीं...