नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि न्याय पाने का अधिकार सभी को समान रूप से है। शीर्ष अदालत ने एक पूर्व न्यायिक अधिकारी की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। पूर्व न्यायिक अधिकारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता व पूर्व न्यायिक अधिकारी राकेश कुमार नैन के वकील से कहा कि कोई व्यक्ति चाहे बस कंडक्टर हो या राज्य का सचिव, न्याय पाने का अधिकार सभी को समान रूप से है। पूर्व न्यायिक अधिकारी ने नौकरी से हटाए जाने के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है जो वहां लंबित है। पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में ही कहा याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाकर जल्द सुनवाई के लिए अनुरोध करना चाहिए。

पूर्व न्यायिक अधिका...