दरभंगा, जुलाई 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के राजनीति विज्ञान विभाग एवं वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) के संयुक्त तत्वावधान में नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान तथा अंतरराष्ट्रीय प्लैनेटरी पीस कॉन्फ्रेंस-2026 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर प्रो. एम नेहाल ने कहा कि नेल्सन मंडेला का जीवन स्वतंत्रता, समानता, न्याय और मानवीय गरिमा के लिए आजीवन संघर्ष का वैश्विक प्रतीक है। उन्होंने 1990 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नेल्सन मंडेला से हुई अपनी मुलाकात को स्मरण करते हुए उन्हें मानव इतिहास के महानतम व्यक्तित्वों में से एक बताया। कहा कि मंडेला का नेतृत्व प्रतिशोध नहीं, बल्कि मेल-मिलाप, लोकतंत्र और न्याय पर आधारित था...