चम्पावत, दिसम्बर 23 -- लोहाघाट। सांसद खेल महोत्सव के तहत भूमलाई न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को मुख्य अतिथि रंगकर्मी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भैरव दत्त राय, प्रधानाचार्य हरीश कलौनी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने किया। प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में प्रथम दिवस अंडर 14 वर्ग की एथलेटिक्स तथा ग्रुप गेम की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। उन्होंने सभी बच्चों और मार्गदर्शक शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। व्यायाम संकुल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता सांसद खेल महोत्सव की निर्धारित कार्ययोजना के तहत आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर खेल महाकुंभ में ब्लॉक खेल समन्वयक दीप जोशी, जीवन मेहता, ग्राम प्रधा...