शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय संडा खास में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह के द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नोडल संकुल शिक्षक प्रदीप मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज के द्वारा कक्षा पाँच एवं आठ उत्तीर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं से आगे की कक्षाओं में नामांकन कराने हेतु कहा गया।जिन बच्चों की आयु 6 बर्ष की हो चुकी है उनका नामांकन अपने गाँव में स्थित परिषदीय विद्यालय में कराने को कहा गया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह ने बताया कि संडा खास न्याय पंचायत के बच्चों ने इस बार प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके ब्लॉक का नाम र...