देहरादून, दिसम्बर 28 -- पौड़ी। पौड़ी के डडुवा देवी खेल मैदान में न्यायपंचायत स्तरीय महाकुंभ खेल प्रतियोगिता शुरू हो गयी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-14, अंडर- 19 बालक-बालिका के शुभारंभ मुख्य अतिथि पौड़ी ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन जुयाल द्वारा किया गया। कबड्डी, दौड़, खोखो आदि प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुंडोरी हिम्मत रावत, ग्राम प्रधान गगवाड़ा नीलम सजवाण, ग्राम प्रधान बलोड़ी पूजा देवी, सुनील रावत, प्रधान बूढ़ोली विकास, प्रधान ननकोट शिव सिंह, शंकर सिंह, देवेंद्र बुटोला, जीआईसी लवली के प्रधानाचार्य नागेंद्र जुगरान, ओमपाल, उत्कर्ष भट्ट आदि मौजूद रहे। न्याय पंचायत में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छ...