न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी
पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। शहर के धन्वंतरि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को जिला प्रशासन के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। परिवार ने घर के बाहर फ्लैक्स लगाकर अस्पताल सील करने, आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी और स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। सोशल मीडिया पर रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी पुत्र राजेंद्र अवस्थी ने वीडियो जारी कर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वीडियो में बताया कि उनकी 53 वर्षीय मां पूनम अवस्थी दो अगस्त को गिरकर घायल हो गई थीं। हाथ में फ्रैक्चर होने पर उनको जिला अस्पताल ले गए। वहां विशेषज्ञ चिकित्सक न होने पर धन्वंतरि अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन अगस्त की रात ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन ठीक होना बताया गया। पर कुछ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.