न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। परिवहन विभाग से बाहर निकाले गए आउटसोर्स कर्मी मंगलवार को फिर परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर पहुंचे। इन कर्मियों ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह सामूहिक आत्मदाह करेंगे। पीड़ित कर्मचारी अजय, रूप सिंह, जेपी सिंह,धर्मवीर सिंह, रवि सिंह, जितेंद्र यादव आदि कर्मचारियों ने इस दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्वत लिए जाने की शिकायत परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एक माह काम कराने के बाद कंपनी ने हम 40 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया। अब वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने बताया कि एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (आईटी) वीके सिंह से मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.