मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुशहरी। थाना क्षेत्र के आथर वंशमन के ग्रामीणों ने 15 जनवरी को डीएम के समक्ष सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। शोखी राम, रामावतार पासवान, धनवंती देवी, जयकिशन राम, लखींद्र राम, सुजीत कुमार ने बताया कि तत्कालीन राजस्व मंत्री ने जिस जमीन का भूमिहीनों को पर्चा दिया था, उसके स्वामित्व को लेकर दो गुटों के बीच तनाव है। पुलिस की निष्क्रियता एवं भेदभाव के कारण अभियुक्त को थाना से जमानत दे दी गई है। ग्रामीणों ने ईमेल के माध्यम से डीजीपी बिहार, गृह मंत्री, डीजीपी विधि व्यवस्था, सीएम, आईजी, डीएम, एसएसपी एवं एसडीओ पूर्वी को आवेदन भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...