कोडरमा, अप्रैल 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। लोहाडंडा निवासी केदार यादव, बेको निवासी सुभाष राणा की संदिग्ध मौत और शंकर यादव के आकस्मिक निधन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इन घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता का परिणाम बताया है। जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।इस दौरान जिला सोशल मीडिया उपाध्यक्ष रंजीत मोदी भी उपस्थित रहे। महेश कुमार यादव ने कहा कि यह सिर्फ मौत का मामला नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। सुभाष राणा के मामले में उन्होंने कहा कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी नहीं होना सच्चाई को दबाने की कोशिश को दर्शाता है। शंकर यादव के प...