नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजस्थान के पाली शहर में गुरुवार रात एक नर्सिंग ऑफिसर द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक ने सुसाइड से पहले दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिनमें एक महिला को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान केशव नगर निवासी कैलाश नागौरा (36) के रूप में हुई है, जो Mathura Das Mathur Hospital (एमडीएम हॉस्पिटल), Jodhpur में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।जहर खाने के बाद महिला को किया वीडियो कॉल जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे कैलाश ने अपने घर में जहर खा लिया। जहर सेवन करने के तुरंत बाद उन्होंने एक महिला को वीडियो कॉल किया। वही महिला उन्हें पाली के Bangur Hospital के ट्रॉमा वार्ड लेकर पहुंची। प्राथमिक उपच...