बिहारशरीफ, सितम्बर 15 -- न्याय के लिए 5 पीड़ित बैठे आमरण अनशन पर डुमरावां के लोग भी आए समर्थन में बिहारशरीफ, निज संवाददाता। न्याय पाने के लिए पांच पीड़ित सोमवार से अस्पताल चौक पर भुख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में डुमरावां गांव के दर्जनों लोगों ने धरना दिया। इस आमरण अनशन का समर्थन कर रहे कुशवाहा जन कल्याण सेवा समिति की सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमारावां गांव में सात जुलाई को हुई हत्या में निर्दोष लोगों को पकड़ लिया गया है। मोबाइल टावर के लोकेशन से उसकी स्थिति की जांच की जा सकती है। एसपी इसकी निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को न्याय दें। न्याय पाने तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। डुमारावां की सुनैना देवी, राजेंद्र प्रसाद, रुणा देवी, संजय महतो व बियावानी की किरण देवी आमरण अनशन पर हैं। इस धरना में ओम, बेबी देवी व अन्...