मधुबनी, मई 31 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। मैथिल परशुराम सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी अन्याय, शोषण और बुराई होगी, वहां संगठन मजबूती से खड़ा होकर पीड़ितों की आवाज बनेगा। मौके पर केके मिश्रा, पीसी झा, सशक्त स्थायी समिति सदस्य कविता झा, नवीन झा, राजू कुमार झा, सुमन झा, राजेश झा मोहन, अनिल झा, मिथिलांचली, राहुल मिश्रा, रीतिक झा व अन्य थे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने अत्याचार और अधर्म के विरोध में शस्त्र उठाकर समाज को न्याय का संदेश दिया था। संगठन भगवान परशुराम के इसी आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज में न्याय, समानता और सद्भाव स्थापित करने का प्रयास करेगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ...