नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद से उनके करोड़ों की संपत्ति और वसीयत से जुड़ा कानूनी विवाद चल रहा है। अब इस मामले पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने का ऑर्डर दिया है।करीना बोलीं न्याय और सत्य की जीत होती है करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'और वहां चमक है। न्याय और सत्य की हमेशा जीत होती है।' बता दें कि करीना अपनी बहन करिश्मा को पूरा सपोर्ट करती हैं।कोर्ट ने क्या कहा अदालत ने कहा कि संपत्ति के प्रिजर्वेशन के प्रश्न का उत्तर सकारात्मक में दिया जाना चाहिए, यह देखते हुए कि मुकदमे में समय लग सकता है और इस बीच, संपत्ति की रक्षा की जानी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों राहत दी है। उन्होंने कहा कि कियान और समा...