छपरा, फरवरी 22 -- फोटो:9 सर्किट हाउस में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद पार्टी से निष्कासित किये जाने का पत्र दिखाते अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के सदस्य व पूर्व विधायक छत्रपति यादव व अन्य छपरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य व पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि पार्टी में हमारी लड़ाई सच और न्याय की लड़ाई है। रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक ने कहा कि हम लड़ते रहेंगे। प्रदेश में बैठे लोग हमें परेशान कर रहे। नोटिस पर नोटिस भेज रहे पर हम डरनेवाले नहीं हैं। जिसका मनोनयन ही गलत हो वह किसी को कैसे निकाल सकता है। बिहार कांग्रेस की वर्तमान अनुशासन समिति का गठन गलत है क्योंकि यह समिति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के हस्ताक्षर से बनता है । इसके परंपरागत रूप से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.