मधुबनी, फरवरी 26 -- झंझारपुर। ललिता देवी की मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को झंझारपुर थाना का करीब ढाई घंटे तक घेराव किया गया। दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में तस्वीर व तख्तियां लेकर थाना परिसर में जुटे और आरोपी की गिरफ्तारी व ट्रैक्टर जब्ती की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग 3 बजे जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 13 फरवरी को तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर की ठोकर से ललिता देवी की मौत हुई थी। 14 फरवरी को दिए गए आवेदन में ट्रैक्टर मालिक के रूप में मुमताज और चालक के रूप में इमरान का नाम दर्ज कराया गया था, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित परिजन न्याय की मांग को लेकर थाना पहुंचे। मृतका के पुत्र शिवाजी राय हाथों में अपनी मां की तस्वीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.