आरा, अगस्त 9 -- आरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भोजपुरिया जन मोर्चा की ओर से न्याय मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान गाजीपुर जिले के गहमर स्थित कामाख्या धाम मंदिर पहुंच कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की और संकल्प लिया कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद गहमर और बलिया में सभा आयोजित की गई। सभा में सर्वसम्मति से शशिकांत उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर प्रत्येक जिले में न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भरत सिंह सहयोगी का समर्थकों ने भव्य स्वागत भी किया। इस अवसर पर सभा में वरीय प्रवक्ता विनोद सिंह, आईसी विश्वकर्मा, शशिकांत उपाध्यक्ष, अजय राय, मनोज उपाध्याय, शिवदयाल उपाध्याय, रविकांत उपाध्याय, शेषनाथ यादव...