न्याय की मांग को लेकर15 से बेमियादी धरना देने का निर्णय
पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वामपंथी एवं सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की संयुक्त बैठक मंगलवार को कचहरी परिसर में हुई जिसमें चैनपुर थाना कांड संख्या 219/25 में 10 वर्षीय बालिका रितु कुमारी की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संगठनों ने मामले की सीबीआई जांच कराने और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 15 सितंबर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि रितु कुमारी की हत्या को करीब 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। इतने लंबे समय बाद भी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। बैठक में भाकपा माले, क्रांतिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.