गंगापार, जनवरी 29 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र में व्यापार मंडल के व्यापारियों ने गुरुवार की शाम को आयुष केशरवानी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारियों ने आयुष के हत्यारों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। चित्रकूट के बरगढ़ में 13 वर्षीय आयुष केशरवानी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। वह कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे थे। आयुष की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मासूम की हत्या से व्यथित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च जारी बाजार स्थित गड़ैया कला रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर जारी नहर चौराहे तक पहुंचा। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रयागराज व्यापार मंडल के यमुनापार प्रभारी जितेंद्र केसरवानी उर्फ बबलू ने किया। हाथों में मोमबत्त...