न्याय की मांग को लेकर छिड़ी डिजिटल जंग
बागपत, जून 12 -- बड़ौत। बड़ौत के चर्चित गोलीकांड की आग अब सोशल मीडिया पर भी भड़क उठी है। व्यापारी पिता-पुत्र और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की मौत के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर डिजिटल जंग छिड़ गई है। हजारों लोग पोस्ट, वीडियो, रील और बैनर साझा कर राय रख रहे हैं। देखते ही देखते बड़ौत गोलीकांड सोशल मीडिया का सबसे चर्चित स्थानीय मुद्दा बन गया है। घटना के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वरुण लुहारी को न्याय दो, निष्पक्ष जांच कराओ, बाबूराम पीटीआई को रिहा करो, सच्चाई सामने लाओ जैसे संदेशों की भरमार है। कई युवाओं ने अपनी डीपी और स्टेटस तक बदल दिए हैं, जबकि दर्जनों स्थानीय पेजों और ग्रुपों में मामले को लेकर लगातार बहस जारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में केवल बागपत ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.