गुमला, मई 3 -- गुमला। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जस्टिस ऑन व्हील वाहन सोमवार को गुमला और डूमरडीह होते हुए केसीपारा गांव पहुंचा। जहां विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभु सिंह ने कहा कि जस्टिस ऑन व्हील जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को विधिक जागरूकता प्रदान कर रहा है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है,ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।उन्होंने बाल विवाह, मानव तस्करी, स्पॉन्सरशिप योजना डालसा से मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की इंदु पांडे ,अधिवक्ता सुधीर पांडे ,सादिक अंसारी पीएलबी राजेश सिंह,...