पटना, मार्च 18 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (कनिष्ठ कोटि) के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक विस्तारित की गई है। पहले अंतिम तिथि 18 मार्च थी। आयोग के विज्ञापन के अनुसार कुल 173 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। आयोग के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश 13 मार्च के आलोक में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गयी है।  न्यायालय के निर्देश के बाद इसमें संशोधन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 23 फरवरी को प्रकाशित विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...