न्यायिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज
अररिया, जून 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल न्यायालय क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बार एवं अधिवक्ता संगठनों के संयुक्त आह्वान पर न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न चरणों में आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांगें केवल वकीलों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के हजारों न्यायार्थियों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने से जुड़ी हुई हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि लंबे समय से तैयार नव निर्मित 10 कोर्ट रूम वाले न्यायालय भवन का अविलंब उद्घाटन कर उसे न्यायिक कार्यों के लिए चालू किया जाए। साथ ही नए भवन में फौजदारी न्यायालयों सहित अन्य आवश्यक न्यायालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.