वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित न्यायिक मामलों की नियमित रूप से व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी करें। विशेष रूप से पुराने और लम्बे समय से लम्बित न्यायिक मामलों में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक की समीक्षा अपर महाप्रबंधक ने शनिवार को लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में वाराणसी मंडल से संबंधित आर्बिट्रेशन, भूमि और स्थापना सम्बंधी न्यायिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान लम्बित न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा उनके शीघ्र निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

न्यायिक मामलों की तैयारी उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायिक मामलो...