दरभंगा, अगस्त 14 -- लहेरियासराय। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. पुष्पम किशोर, अंकिता जयसवाल, राजीव रंजन, कुमार रितेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुधांशु रंजन सिंह, अर्चिता सिन्हा, अभिषेक पणवार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लंबित सुलहनीय एवं समझौता योग्य मामलों को चिह्नित करें: जिला जज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...