देवघर, दिसम्बर 21 -- देवघर, प्रतिनिधि।देवघर व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में 40 घंटे का हाइब्रिड मोड मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की सदस्य- सचिव कुमारी रंजना अस्थाना शामिल हुई। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से किसी भी मामले का स्थायी समाधान होता है और इसमें दोनों पक्षों के बीच शांति का वातावरण बन जाता है। सभी प्रकार के पुराने शिकवा शिकायत आपसी बातचीत से खत्म होते हैं और पक्षकार सुख- शांति से समाज में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। कुमारी रंजना अस्थान में आगे कहा कि नालसा के निर्देश पर इस प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.