सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सीजेएम बारला एवं प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने रविवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के विभिन्न बैरकों का जायजा लिया और वहां रह रहे बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में सीजेएम और सचिव ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य,भोजन,साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल के रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भोजन की तैयारी की प्रक्रिया,रसोईघर की स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था को भी देखा। अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ-सफाई,बैरकों की स्थिति,पेयजल व्यवस्था तथा बंदियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.