देवघर, अप्रैल 16 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में मधुपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार दूबे और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जेए टोप्पो की विदाई को लेकर समारोह आयोजन किया गया। एडीजे और आरजेएम का मधुपुर से ट्रांसफर हो गया है। अधिवक्ता संघ भवन में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। एडीजे ने कहा कि मधुपुर में बहुत स्नेह मिला, बार व बेंच का अच्छा तालमेल रहा और यहां बहुत कुछ सीखने को भी मिला। संघ व अधिवक्ताओं का काफी सहयोग रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में नये वकीलों को कार्य करने का अच्छा मौका मिला है। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा कमेटी ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा काफी सहयोग मिला अधिवक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.