रांची, फरवरी 28 -- रांची। नए बार भवन में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दोपहर दो बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। महासचिव संजय कुमार विद्रोही व अन्य के होली गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार, एजेसी प्रथम योगेश कुमार, बार अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीके राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और महिला सदस्य उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...