प्रयागराज, जुलाई 21 -- राजस्व परिषद, लखनऊ की तीन सदस्यीय एवं पांच सदस्यीय पीठ संबंधी व्यवस्था के विरोध में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करते हुए राजस्व परिषद बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने बुधवार को न्यायिक कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे। इस दौरान राजस्व परिषद परिसर में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। बार एसोसिएशन के अनुसार बीते तीन जुलाई को तीन सदस्यीय पीठ तथा आठ जुलाई को पांच सदस्यीय पीठ एवं रेवेन्यू कोर्ट मैन्युअल में की गई व्यवस्था के विरोध में आंदोलन जारी है। एसोसिएशन का आरोप है कि लखनऊ से वाद सूची का प्रकाशन और प्रयागराज स्थित पीठों में सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं किए जाने से अधिवक्ताओं में व्यापक असंतोष है। इसी मुद्दे पर हुई आमसभा में 22 जुलाई को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। संयुक्त सचिव (प्रेस) सुरेन्द्र क...