श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती, इकौना, संवाददाता। रामपुर व बाराबंकी जिले में हुई अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करके अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। भिनगा में डीएम व इकौना तथा जमुनहा में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भिनगा में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी व महामंत्री सतीश मौर्य के नेतृत्व में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा है कि 11 फरवरी को रामपुर में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद खान की सरकारी कार्यालय में दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी प्रकार 13 फरवरी को बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। इससे पूरे प्रदेश में अधिवक्ता समाज खुद को अ...