पौड़ी, नवम्बर 15 -- शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ न्यायिक कार्यो से विरत रहे। देहरादून में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो से दूरी बनाई। शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत रहे। संघ के सचिव गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि अधिवक्ताओं को अपना काम सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चैंबरों का बनना अतिआवश्यक है। चैंबर नहीं होने से अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सीएम से पौड़ी में बार चेंबर बनाने की मांग उठाई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, सहसचिव स्वप्निल रतूड़ी, अभिषेक सजव...