छपरा, जून 5 -- फोटो 24 सार्थक चर्चा के पहले न्यायमूर्ति का गुरुवार को दिल्ली में सम्मान करते अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चौहान ,राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश्वर तिवारी व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि।

न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को सम्मानित किया गया अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चौहान, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश्वर तिवारी व डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट्स एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अरुण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति मित्तल को भारतीय न्यायपालिका के प्रति उनके उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए शॉल, मिथिला पाग, स्मृत...