न्यायिक एवं विधिक अकादमी में भी मनाया गया नो व्हीकल डे
नैनीताल, मई 15 -- भवाली, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को भवाली स्थित उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) में 'नो व्हीकल डे' मनाया गया। इस दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ पैदल ही अकादमी पहुंचे। अभियान को सफल बनाने के लिए अकादमी के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सरकारी और निजी वाहनों का उपयोग नहीं किया। इस पहल के माध्यम से ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। अकादमी प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- ईंधन के वैश्विक संकट के बीच पैदल हाईकोर्ट पहुंचे न्यायाधीश और अधिवक्ता यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय परिसर में 'सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन' अभियान का शुभारम्भ यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.