नैनीताल, दिसम्बर 10 -- नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर न्यायिक अधिकारी के चालक से अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपी को तल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चालक राजेंद्र सिंह की तहरीर के अनुसार, सोमवार को डोलमार के पास एक टैक्सी चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे रोक लिया और वाहन में न्यायिक अधिकारी के होने की जानकारी देने के बावजूद उनसे अभद्रता व मारपीट की। आरोपी ने वाहन को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने बागेश्वर निवासी व हल्द्वानी में रहने वाले दीप चंद्र मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया और वहीं से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.