उरई, फरवरी 26 -- उरई। न्यायिक अधिकारियों ने राठ रोड में संचालित वृद्धाश्रम एवं लहारियापुरवा के आश्रय-गृह का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारी को दिए। न्यायिक अधिकारियों ने उक्त दोनों आश्रय स्थलों में रह रहे आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं को जांचा। सबसे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा राठ रोड उरई पर संचालित वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान 112 संवासी उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अनुसार रात्रिकालीन कर्मचारी एवं प्रबन्धक को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रबन्धक के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि प्रबन्धक सन्दीप सिंह के पिता जी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने गृह जनपद गये हुये हैं। वृद्धाश्रम की संवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.