अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को न्यायिक अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने को लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित इस बैठक में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक तथा प्राधिकरण सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से विवादों के त्वरित समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बागेश्वर में लोक अदालत नौ मई को जिला जज ने बताया कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को बिना किसी लंबी...